Weather Updates 30 August: गुजरात में मानसून का कहर, हिमाचल में लोगों को मिल सकती है बारिश से राहत!

Published
Weather Update

Weather Updates 30 August: देश के कई राज्यों में मानसून अपना कहर बरपा रहा है। गुजरात में बारिश से हाल बेहाल हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। जिसके बाद बाढ़ में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन से कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना है। आइए जानते हैं 30 अगस्त को मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली

दिल्ली में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण राजधानी में मौसम सुहावना है। बात अगर 30 अगस्त की करें तो मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी आज दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

गुजरात

गुजरात में बीते कुछ दिनों से मानसून अपना कहर बरपा रहा है। लगातार हो रही बारिश से राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। जिसके बाद बाढ़ में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर की सहायता से रेस्क्यू किया गया। राज्य के कुछ हिस्सों में अब भी नदियों के उफान पर होने की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं अधिकारी द्वारा राहत और बचाव अभियान जारी रखा हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 30 अगस्त शुक्रवार यानी आज भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। बीते दिन राज्य के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। राज्य में कभी धूप तो कभी बारिश की बौछारें देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अगस्त यानी आज पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आज भी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 अगस्त की बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश में लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 सितंबर तक राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है।