Kangana Ranaut: ‘इमरजेंसी’ के विवादों के बीच एक और नई फिल्म का ऐलान, ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना निभाएंगी मुख्य किरदार

Published
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना रनौत की ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन विवादों में होने की वजह से फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया को फिलहाल होल्ड पर डाल दिया है।

भारत भाग्य विधाता फिल्म में काम करेंगी कंगना

वहीं, अब कंगना रनौत एक और नई फिल्म में काम करने जा रही है, जिसका नाम है “भारत भाग्य विधाता।” इसकी जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर दी है। कंगना रनौत ‘भारत भाग्य विधाता’ में मुख्य भूमिका में होंगी। कंगना रनौत भारत भाग्य विधाता में मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म में आम लोगों की उल्लेखनीय कहानियों और उनकी असाधारण उपलब्धियों को दिखाया जाएगा।

मनोज तपाड़िया द्वारा निर्देशित और लिखित, जिनका अनुभव विज्ञापन और सिनेमा दोनों में फैला हुआ है। भारत भाग्य विधाता का निर्माण बबीता आशिवाल (यूनोइया फिल्म्स) और आदि शर्मा (फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट) द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan SI Recruitment 2021: RPSC के पूर्व सदस्य रामूराम और बाबूलाल से एक साथ पूछताछ करेगी SOG