Weather Update 3 September: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!, जानें- 5 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

Published
Rajasthan Weather
Weather Update 12 September

Weather Update 3 September: राजधानी दिल्ली के साथ देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश का दौर जारी है। दिल्ली में मानसून के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के विभाग के मुताबिक, आज भी देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं 5 सितंबर यानी आज देश के किन-किन राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली

दिल्ली में हो रही झमाझम बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है। इस बीच आईएमडी ने आज भी राजधानी में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ मौसम विभाग ने राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ तीखी धूप के कारण राज्य में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 5 सितंबर से मानसून एक बार फिर से मेहरबान हो सकता है। इसी के मौसम विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 सितंबर यानी आज यूपी के प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश

मानसून की बारिश लगातार पहाड़ी क्षेत्रो में अपना कहर बरपा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थानीय लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की कई सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। बीते दिन 4 सितंबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद अब इन दोनों पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक दोनों राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने आज दोनों राज्यों में भारी बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर भी ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।