Mumbai Hit and Run Case: गणेश चतुर्थी पर मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के 2 कार्यकर्ताओं को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Published
मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के 2 कार्यकर्ताओं को कार ने मारी टक्कर
मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के 2 कार्यकर्ताओं को कार ने मारी टक्कर

Mumbai Hit and Run Case: गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, 7 सितंबर की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने मुंबई के मुलुंड इलाके में दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी है। घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक की हालात गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही कार चालक की तलाश पुलिस की टीम कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 4:00 बजे की है। जब मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के दो कार्यकर्ता बैनर और पोस्टर लगा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में एक की मौत हो गई, वहीं एक बुरी तरह से घायल हो गया।