Deepika Padukone Baby: दीपिका पादुकोण बनीं मां, नन्ही परी को दिया जन्म

Published
Deepika Padukone Baby_

Deepika Padukone Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को काफी दिन से जिसका बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार अब वो पूरा हो गया। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Baby) आज यानी रविवार 8 सितंबर को मां बन गईं। उन्होंने मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। शनिवार की शाम को रणवीर सिंह पत्नी दीपिका को हॉस्पिटल लेकर गए थे। ऋषि पंचमी के मौके पर दीपिका-रणवीर को अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी मिली है।

6 साल बाद गुंजी किलकारी

साल की शुरुआत में ही दीपिका पादुकोण ने ये खुशखबरी साझा की थी कि वो मां बनने वाली हैं। शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर के घर एक नन्ही परी का जन्म हुई है। जैसे ही यह खबर सामने आई, कपल को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

सिद्धिविनायक मंदिर में लिया था बप्पा का आशीर्वाद

बता दें कि दो दिन पहले दीपिका और रणवीर सिंह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। उन्होंने अपने पति के साथ बप्पा का आशिर्वाद लिया और फिर अगले दिन उनकी गाड़ी को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। थोड़ी देर बाद दीपिका की मम्मी और बहन भी अस्पताल पहुंची, जिसके बाद ये तय हो गया था कि कभी भी इस कपल के घर में नन्हा मेहमान आ सकता है। वहीं, अब खुशखबरी सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Collection Day 23: ‘स्त्री 2’ ने 23वें दिन भी किया कमाल का कलेक्शन, धूम मचा रही है फिल्म