सीएम शिवराज सिंह का लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Published
People welcomed CM Shivraj Singh by showering flowers
People welcomed CM Shivraj Singh by showering flowers

आगर मालवा/मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने बैजनाथ के दर्शन कर बैजनाथ लोक का भूमि पूजन किया। जिसके बाद छावनी नाके से अपार जनसमूह के बीच पहुंच कर रोड शो किया। सीएम शिवराज के आगमन पर आगर की जनता सड़कों पर उमड़ आई और उनका पुष्पों की वर्षा कर हार्दिक स्वागत किया। 

लोग घरों की छतों से और सड़क की दोनों ओर कतारबद्ध होकर मुख्यमंत्री पर पुष्पों की वर्षा की। लाडली बहन अपने प्यारे भाई और लाडली भांजिया अपने प्यारे शिवराज मामा के स्वागत में पुष्प की वर्षा की। क्या छोटे क्या बड़े, सभी अपने प्रिय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए पलक पावडे बिछाये आतुर थे। 

मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचे जहां पर 1 हजार करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जगह अपना रथ रुकवाकर लोगो से चर्चा की। उनके साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिला प्रभारी यशोधरा राजे सिंधिया, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने सभा में कहा कि आगर को जिला भी मैंने बनवाया है और आगर में रेल सुविधा भी में ही दूंगा।

(Also Read- पुलिस के व्यवहार से आहत दिव्यांग ने की आत्महत्या)