नूंह हिंसा के आरोपियों पर चलेगा बुलडोजर! लोगों ने उठाई मांग

Published

फरीदाबाद/हरियाणा: नूंह में हुई हिंसा के बाद अब देशभर के हिंदू संगठनों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने अब नूंह हिंसा के आरोपियों पर सरकार से बुलडोजर चलाने की मांग की है। नूह,मेवात में हुई हिंसा के बाद भले ही फरीदाबाद में पुलिस प्रशासन कितना भी मुस्तैद हो बावजूद इसके फरीदाबाद में लोग अभी भी डरे हुए हैं।

विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से हरियाणा में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बुलडोजर चलाने की मांग की है साथ ही जिन लोगों ने ब्रज मंडल यात्रा पर हमला किया उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

आरोपियों पर बुलडोजर चलने की उठी मांग

ज्ञापन सौंपने वाले लोगों का कहना है कि, यह सोची समझी साजिश थी और साजिश के तहत ब्रज मंडल यात्रा पर हमला किया गया था। ब्रज मंडल यात्रा में सभी लोग हर बार बड़ी शांतिपूर्ण तरीके से महादेव के मंदिर पर जाते हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ परंतु इस बार उपद्रवी पूरा मन बना कर बैठे हुए थे और जैसे ही ब्रजमंडल यात्रा मेवात पहुंची ऐसे ही उस पर हमला बोल दिया।

यात्रा में शामिल लोगों पर पत्थर, पेट्रोल बम, बंदूक गोली सब चीजों का इस्तेमाल किया गया ऐसे में इन लोगों के खिलाफ सरकार और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उनका मानना है कि जब तक मेवात में बाबा का बुलडोजर नहीं चलेगा तब तक उन लोगों में प्रशासन का डर नहीं बैठेगा।

आरोपियों ने पहाड़ियों से चलाई गोली

31 जुलाई को ब्रज मंडल शोभायात्रा के दौरान एक समुदाय की ओर से पत्थरबाजी की गई। जिसमें 100 से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। नलहरेश्वर मंदिरसे डेढ़-दो किलोमीटर दूर माहौल खराब हुआ। उसके बाद देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई। पीड़ितों का कहना है कि, मंदिर के पास वाली पहाड़ियों से गोलीबारी की जा रही थी।

रिपोर्ट- मनोज सूर्यवंशी

फरीदाबाद, हरियाणा