Adani Row: अडानी के समर्थन में आया दुनिया का विध्वंसक बल्लेबाज, हिंडनबर्ग रिपोर्ट को भारत के खिलाफ बताया साजिश

Published

नई दिल्ली: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडानी ग्रुप की कंपनियों में लगातार गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सरकार को भी विपक्षी दलों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि विपक्ष चाहता है कि संसद में इस मुद्दे पर बात हो और इसपर JPC से जांच कराई जाए। लेकिन इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर निशाना साधा है।

भारत के खिलाफ साजिश- विरेंद्र सहवाग

विरेंद्र सहवाग ने इस मामले में हिंडनबर्ग का बिना नाम लिए अपने ट्वीट में लिख- गोरों से इंडिया की तारक्की बरदाश्त नहीं होती। भारत के बाजार पर हिटजॉब एक सुनियोजित साजिश लगती है। कोशिश कितनी भी कर लें लेकिन हमेशा की तरह, भारत और मजबूत ही निकलकर उभरेगा।

सड़क से संसद तक हंगामा

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडानी ग्रुप पर मार्केट में हेरफेर और अकाउंट में धोखाधड़ी के आरोप लग रहे हैं। सभी विपक्षी दल इस मामले में जांच की मांग कर रहे हैं। अडाणी ग्रुप पर जांच की मांग को लेकर सोमवार को संसद से सड़क तक हंगामा हो रहा है।

इसे भी पढ़े:- अडानी मामले में JPC जांच को लेकर अड़ा विपक्ष, PM मोदी से पूछे सवाल

कांग्रेस देश भर में LIC और SBI दफ्तरों के सामने प्रदर्शन कर रही है। पार्टी की मांग है कि अडाणी ग्रुप के वित्तीय लेनदेन की जांच संसदीय पैनल (JPC) या सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से करवाई जाए।