Port Blair नहीं इस नाम से जाना जाएगा भारत का यह द्विप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Published
Port Blair नहीं इस नाम से जाना जाएगा भारत का यह द्विप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। केंद्रशासित प्रदेश अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी Port Blair अब अपने पुराने नाम से नहीं जाना जाएगा। भारत का यह भू-भाग संस्कृति और ऐतिहासिक मायनों में भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारत सरकार ने इसके नाम को लेकर बड़ी घोषण की है।

क्या है Port Blair का नया नाम ?

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घोषणा की कि अब अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी Port Blair नए नाम से जाना जाएगा। पोर्ट ब्लेयर अब “श्री विजयपुरम” के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने पोस्ट में कहा देश को गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति दिलाने की प्रधानमंत्री के संकल्पों से प्रेरित होकर गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल कर श्री विजय पुरम करने का फैसला किया है।

गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री विजयपुरम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और भारतीय स्वाधीनता की लड़ाई में अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के योगदान को दर्शाता है। उन्होंने पोस्ट में कहा कि भारत के इतिहास में पोर्ट ब्लेयर का महत्वपूर्ण स्थान है। चोल सम्राज्य से लेकर नौसेना के अड्डे के साथ- साथ द्वीप ने देश की सुरक्षा और विकास के गति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

-गौतम कुमार