Gujarat News: रेलवे की ओर से वंदे भारत का नाम बदल कर नमो भारत रैपिड रेल कर दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन से एक दिन पहले गुजरात के लोगों को देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल की सौगात देने जा रहे हैं। रेलवे की ओर से वंदे मेट्रो का नाम बदल दिया गया है।
कितना होगा नमो भारत रैपिड रेल का किराया?
भारत में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। इसी बीच गुजरात (Gujarat News) को आज (16 सितंबर) नमो भारत रैपिड रेल की सौगात मिलने वाली है। यह ट्रेन गुजरात के भुज से अहमदाबाद तक चलेगी। नमो भारत रैपिड मेट्रो का न्यूनतम किराया 30 रुपए है, इसमें GST भी जुड़ा है। इसके साथ ही नमो भारत रैपिड मेट्रो में सीजन टिकट भी उपलब्ध है। नमो भारत रैपिड रेल में वीकली MST का किराया 7 रुपए, 15 दिन के सीजन का किराया 15 रुपए और एक माह के ट्रेन पास का किराया 20 रुपए है।
क्या होगा नमो भारत रैपिड रेल का रूट?
पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने वाली नमो रैपिड मेट्रो रेल कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिंदराबाद, आगरा कैंट- बनारस और दुर्ग-विशाखापट्टनम समेत कई अन्य रूट्स पर चलेगी। PMO द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, 20 कोच वाली पहली नमो रैपिड मेट्रो रेल वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी।
यह भी पढ़ें: PM Modi Birthday Celebration: जन्मदिन पर सूरत के व्यापारियों ने दी भारी छूट… आज फ्री में ले सकेंगे ऑटो राइड