Ganesh Visarjan 2024 Muhurat: गणेश चतुर्थी का उत्सव 7 सितंबर 2024 को प्रारंभ हुआ और अब यह 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी के दिन संपन्न होगा। इस दिन भक्तगण अपने प्रिय गणपति बप्पा का विसर्जन विधिपूर्वक करते हैं। गणपति जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, जिनकी कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और करियर में प्रगति होती है। यदि आपने भी अपने घर में गणपति की स्थापना की है, तो अनंत चतुर्दशी पर शुभ मुहूर्त में उन्हें विदा करें।
गणेश विसर्जन के 4 शुभ मुहूर्त (2024)
- सुबह मुहूर्त- सुबह 09:11 बजे से दोपहर 01:47 बजे तक
- दोपहर मुहूर्त- दोपहर 03:19 बजे से शाम 04:51 बजे तक
- सायंकाल मुहूर्त- रात 07:51 बजे से रात 09:19 बजे तक
- रात्रि मुहूर्त- रात 10:47 बजे से सुबह 03:12 बजे (18 सितंबर तक)
घर में गणेश विसर्जन कैसे करें?
आप अपने घर से भगवान गणपति की विदाई सम्मान और प्रेम से करें, जैसे हम अपने परिवार के सदस्य को यात्रा के लिए विदा करते हैं। कुछ लोग ऐसे स्थान पर रहते हैं, जहां से नदी या मूर्ति प्रवाहित स्थल बहुत ज्यादा दूर होता है। ऐसे लोग बप्पा का विसर्जन अपने घर पर ही कर सकते हैं। चलिए जानते हैं…
- बप्पा की मूर्ति को बाल्टी या टब में विसर्जित करें।
- पानी में मूर्ति घुलने के बाद उसे पौधों में डालें और मिट्टी में बीज बो सकते हैं।
- विसर्जन के समय सामग्री को पोटली में बांधकर साथ विसर्जित करें।
- मूर्ति को धीरे-धीरे पानी में विसर्जित करें, एकदम से न छोड़ें।
- गणपति जी की कृपा से आपके जीवन में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहेगी।