Delhi New CM Live: केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आप नेता आतिशी ने कहा कि, "अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। ये हमारे लिए और दिल्ली के लिए दुख का क्षण हैं..दिल्ली के लोग इस बात का प्रण ले रहे हैं कि आने वाले चुनाव में वे अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं..जब तक चुनाव नहीं होता तब तक मुझे दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई है।"
Delhi New CM Live: दिल्ली मंत्री एवं AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "जेल से आने के बाद अरविंद केजरीवाल जी ने ये ऐलान किया था कि जब तक दिल्ली की जनता दोबारा अपना समर्थन देकर उन्हें नहीं जीताती है तब तक वह सीएम पद पर नहीं बैठेंगे। उसी ऐलान के तहत आज उन्होंने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। साथ ही साथ आज AAP विधायक दल की बैठक हुई थी बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी जी को अपना विधानमंडल दल का नेता चुना गया...हमने उपराज्यपाल से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द शपथ की तारीख सुनिश्चित करें जिसके अंदर दिल्ली में आगे काम को बढ़ाया जा सके..'
केजरीवाल ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
Delhi New CM Live: सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद एलजी दफ्तर से बाहर निकले अरविंद केजरीवाल और AAP नेता। इस दौरान गोपाल राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "हमने आतिशी जी को नए सीएम बनाने का दावा एलजी के सामने पेश किया है। साथ ही हमने उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की मांग की है।"
LG दफ्तर पहुंचे सीएम केजरीवाल
Delhi New CM Live: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रस्तावित सीएम आतिशी और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे। जहां केजरीवाल एलजी को अपना इस्तीफा देंगे।
सीएम केजरीवाल थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा
Delhi New CM Live: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ इस्तीफा देने LG दफ्तर के लिए रवाना हुए।
सीएम केजरीवाल थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा
Delhi New CM Live: विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी सीएम केजरीवाल के साथ एलजी हाउस पहुंचेंगी। खबर है कि थोड़ी देर में सीएम केजरीवाल अपना इस्तीफा उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को सौंपेंगे।
दिल्ली सीएम हाउस पर कैबिनेट मंत्रियों का आगमन शुरू
Delhi New CM Live: सीएम आवास पर कैबिनेट मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी। विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई हैं। उनके पहुंचने के बाद सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय भी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं।
अखिलेश यादव ने आतिशी को दी बधाई
Delhi New CM Live: आप नेता आतिशी के मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "मैं बधाई देता हूं जो दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी हैं.. मुझे विश्वास है कि वह दिल्ली की जनता की भावनाओं पर खरी उतरेंगी।"
हरियाणा की जनता इन पर भरोसा नहीं करेगी- गिरिराज सिंह
Delhi New CM Live: दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर बिहार के बेगुसराय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, "आतिशी को मुख्यमंत्री बनाकर ये हरियाणा के चुनाव में रोएंगे....अब हरियाणा की जनता इन पर भरोसा नहीं करेगी।"
मुख्यमंत्री हैं ही नहीं तो इस्तीफा किस बात का- मनोज तिवारी
Delhi New CM Live: आतिशी के दिल्ली AAP विधायक दल की नेता चुने जाने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "कोर्ट ने आपको (अरविंद केजरीवाल) सस्पेंड कर दिया। आप मुख्यमंत्री हैं ही नहीं तो इस्तीफा किस बात का। 9 साल 8 महीने खुद राज किया और अब अंत आता है तो ढाई महीने के लिए एक महिला को बैठाया है। यही इनका महिलाओं के लिए प्रेम है।"
भगवान बचाए दिल्ली को ऐसी मुख्यमंत्री से- स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान
Delhi New CM Live: AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, "आज दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जैसी महिला बनने जा रही है, जिसके अपने परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी की सजा से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति को कई बार दया याचिकाएं भेजी कि अफ़ज़ल गुरु निर्दोष है, उसे फांसी नहीं होनी चाहिए, वह राजनीतिक साजिश का शिकार है। यह कितना गलत है? आज आतिशी CM बनेंगी, लेकिन हम सभी जानते हैं कि वह केवल "डमी सीएम" होंगी। फिर भी यह एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि वह CM होंगी और यह मामला सीधे तौर पर देश और दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान बचाए दिल्ली को ऐसी मुख्यमंत्री से"
आतिशी को विधायकों ने चुना है... उनका भी स्वागत है- दिल्ली के LG वीके सक्सेना
Delhi New CM Live: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा, "मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) शाम 4.30 बजे मुझसे मिलने वाले हैं और उनका स्वागत है। आतिशी के नाम की सिफारिश की गई है। यह एक विधानसभा की प्रक्रिया है। उन्हें विधायकों ने चुना है। उनका भी स्वागत है..."
'आप' ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया, पंजाब को भी बर्बाद कर रहे हैं- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
Delhi New CM Live: आतिशी को दिल्ली AAP विधायक दल की नेता चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आतिशी मार्लेना क्या है? मार्लेना 'लेफ्टिस्ट' है। आतिशी मार्लेना के परिवार के लोगों ने अफ़ज़ल गुरु के पक्ष में खूब हल्ला बोला, सुप्रीम कोर्ट की भी निंदा की। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया, पंजाब को भी बर्बाद कर रहे हैं। "
दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल- आतिशी मार्लेना
Delhi New CM Live: दिल्ली AAP विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा, "सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया। ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी। मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती। जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।"
भाजपा का काम है आरोप लगाना- कैलाश गहलोत
Delhi New CM Live: दिल्ली AAP विधायक दल की नेता और नई CM के रूप में आतिशी को चुने जाने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, "सभी ने सर्वसम्मति से आतिशी के नाम पर सहमति जताई।" भाजपा के आरोप 'आतिशी डमी सीएम साबित होंगी' पर उन्होंने कहा, "भाजपा का काम है आरोप लगाना।"
CM की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से आतिशी को दी गई है- गोपाल राय
Delhi New CM Live: दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया, "आज दिल्ली की AAP के विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी जिसमें दिल्ली के अगले चुनाव तक मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी सर्वसम्मति से आतिशी को दी गई है।"
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरों पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने मजबूरी में बनाया है क्योंकि वे चाह कर भी अपनी मन मर्जी का मुख्यमंत्री नहीं बनवा सकें। मनीष सिसोदिया के कहने पर आतिशी को सारे विभाग दिए गए और मनीष सिसोदिया के दवाब में ही आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। मैं कह रहा हूं कि चेहरा बदल गया है लेकिन AAP का भ्रष्टाचारी चरित्र वही है।"
दिल्ली को मिल सकती है महिला CM
Delhi New CM Live: सूत्रों की मानें तो दिल्ली को इस बार नए CM के रूप में एक महिला मुख्यमंत्री मिल सकती हैं।
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा है। उन्हें दिल्ली AAP विधायक दल का नेता चुना गया है: AAP सूत्र
कुछ समय में स्पष्ट हो जाएगा- AAP नेता कैलाश गहलोत
Delhi New CM Live: AAP विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी के नेता दिल्ली CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच रहे हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री और AAP नेता कैलाश गहलोत ने कहा, "सभी विधायक बैठक में रहेंगे। जिसपर सहमति बनेगी वो नाम रखा जाएगा। कुछ समय में स्पष्ट हो जाएगा।"
10 दिन बाद दिल्ली विधानसभा सत्र
Delhi New CM Live: दिल्ली में सियासी हलचल के बीच 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा सत्र की घोषणा की गई है।
Delhi New CM Live: दिल्ली के मंत्री और आप विधायक गोपाल राय विधायक दल की बैठक के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंच चुके है। इस दौरान उन्होंने कहा, ''विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि जब तक जनता उन्हें दोबारा समर्थन नहीं देती और जिता नहीं देती, तब तक वह सीएम नहीं रहेंगे. तब तक पार्टी सीएम चुनेगी और सरकार उसी के नेतृत्व में काम करेगी. दिल्ली में एक बार फिर सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनेगी।"