PM Modi Odisha Visit: पीएम नरेंद्र मोदी अपने 74वें जन्मदिन के मौके पर ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ओडिशा सरकार की प्रमुख योजना ‘सुभद्रा’ का शुभारंभ किया। साथ ही पीएम मोदी (PM Modi Odisha Visit) ने भुवनेश्वर में 2800 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया तथा 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
PM मोदी ने दी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज देशभर में गणेश उत्सव की धूम है, गणपति को बिदाई दी जा रही है, आज अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व भी है, आज ही विश्वकर्मा पूजा भी है। दुनिया में भारत ही ऐसा देश है, जहां श्रम और कौशल को विश्वकर्मा के रूप में पूजा जाता है। मैं सभी देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देता हूं।”
सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी
PM मोदी ने आगे कहा, “बांटो और राज करो की नीति पर चलने वाले अंग्रेजों की नजरों में उस समय भी गणेश उत्सव खटकता था, आज भी समाज को बांटने और तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है। आपने देखा होगा, कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम के लोग इसलिए भड़के हुए हैं, क्योंकि मैंने गणेश पूजन में भाग लिया था।”
हमारा धर्म हमें जोड़ना सिखाता है- PM मोदी
गणेश उत्सव हमारे देश के लिए सिर्फ आस्था का पर्व नहीं है। गणेश उत्सव ने हमारे देश की आजादी में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। जब सत्ता की भूख में अंग्रेज देश को बांटने में लगे थे, देश को जातियों के नाम पर लड़वाना, समाज में जहर घोलना, बांटो और राज करो उनका हथियार बन गया था। तब लोकमान्य तिलक ने गणेश उत्सव के सार्वजनिक आयोजनों के जरिए भारत की आत्मा को जगाया था। ऊंच, नीच, भेद-भाव। इन सब से ऊपर उठकर हमारा धर्म हमें जोड़ना सिखाता है।
यह भी पढ़ें: Atishi New Delhi Chief Minister: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, गोपाल राय ने दिया बड़ा बयान