नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सपा पर किए गए टिप्पणी के बाद यूपी की सियासत में हलचल मची गई है। CM Yogi के बयान पर सपा ने पलटवार करते हुए बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती : योगी
अयोध्या दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में 1000 करोड़ से अधिक की 83 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सपा पर तीखी तीखी टिप्पणी की। योगी ने कहा कि जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही समाजवादी पार्टी के दरिंदे, जो बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे भी कभी ठीक नहीं हो सकते… इनको कानून के दायरे में लाकर हमारी सरकार वही कार्य कर रही है, जिसके ये पात्र हैं…
अखिलेश से जल रहे हैं CM Yogi : आईपी सिंह
समाजवादी पार्टी पर CM Yogi की टिप्पणी पर सपा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। सपा नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए योगी पर हमला किया। आईपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगीजी अयोध्या में आज भी जहाँ दीप जलते हैं उसे सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी ने बनवाया था। जलन तो आपके कलेजे में मोदीजी और अमित शाह की वजह से हो रही है जो आपको कुर्सी से हटाने जा रहे हैं।मुख्यमंत्री की भाषा इतनी ओछी नहीं हो सकती इससे आपके संस्कार और अशिक्षित होने का प्रमाण है।
-गौतम कुमार