PM Modi on Rahul Gandhi: विदेशी धरती पर भारत का अपमान करती है कांग्रेस, वर्धा में पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला

Published

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वर्धा में राष्ट्रीय प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम ने Rahul Gandhi के अमेरिकी दौरे के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर हमला किया।पीएम ने मुख्य विपक्षी पार्टी पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया।

विदेश में देश का अपमान करती है कांग्रेस: पीएम

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि कांग्रेस कि देशभक्ति की भावना मर चुकी है। कांग्रेस में नफरत का भूत घुस चुका है। अमेरिका में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi की टिप्पणियों को लेकर पीएम ने कहा कि ये लोग विदेशी धरती पर देश का अपमान करते है।विदेश में ये, देश विरोधी एजेंडा, समाज को तोड़ने की बात, देश की संस्कृति का अपमान करते हैं।

नई कांग्रेस को देश की संस्कृति से नफरत है: मोदी

कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस का मतलब झूठ,धोखा और बेईमानी है। PM ने कहा कि आज देश में सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी कोई है, तो वो कांग्रेस पार्टी है। अगर देश में सबसे भ्रष्ट परिवार कोई है, तो वो कांग्रेस का राजपरिवार है। कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम ने कहा कि ये वो पुरानी कांग्रेस नहीं है,आज की कांग्रेस वो कांग्रेस है जिसे ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ और ‘अर्बन नक्सल’ के लोग चला रहे हैं।जिन्हें देश की संस्कृति से नफरत है।

-गौतम कुमार