नई दिल्ली। आप नेता अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी कल शाम CM पद की शपथ लेंगी। मीडिया सूत्रों की खबरों के अनुसार आतिशी कल शाम 4:30 बजे CM पद की शपथ लेंगी।
5 मंत्री भी लेंगे मंत्री पद की शपथ
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विधायकों द्वारा मनोनित मुख्यमंत्री आतिशी शाम तकरीबन 4:30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगीं। उनके साथ साथ नए सरकार के मंत्रिमंडल में 5 अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। नए मंत्रिमंडल में आप नेता गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत पद की शपथ लेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने दिया था पद से इस्तीफा
ज्ञात हो कि दिल्ली शराब मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने पद से इस्तीफा देते हुए जनता की अदालत में जीतकर मुख्यमंत्री बनने की बात कही थी। जिसके बाद आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत किया गया था।
-गौतम कुमार