Akhilesh Yadav: एनकाउंटर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- “सब फर्जी एनकाउंटर हैं”

Published
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: सुल्तानपुर स्थित ज्वेलरी शॉप लूटकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी (मंगेश यादव) को पुलिस के एनकाउंटर में मार गिराया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में अरविंद यादव, दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव और विनय शुक्ला शामिल हैं। जिनपर एक-एक लाख का इनाम घोषित था।

मंगेश यादव के बाद पुलिस ने एनकाउंटर कार्रवाई में अजय यादव को गिरफ्तार किया था। बता दें, गिरफ्तार 5 लोगों में शामिल अजय यादव को पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद वह पुलिस की गिरफ्त में आया। ऐसे में अब एनकाउंटर कार्रवाई को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है।

सब फर्जी एनकाउंटर हैं-अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक अंग्रेजी अखबार का हवाला देते हुए कहा, यूपी में 18 हजार एनकाउंटर हुए हैं। जिसमें 200 मौत हुई हैं। बड़े पैमाने पर टांग में गोली लगी है, या हाथ में गोली लगी है। इनको नाम दिया है हाफ एनकाउंटर। ये जितने भी टांग पर गोली वाले एनकाउंटर हैं, वे सब फर्जी एनकाउंटर हैं। क्या एनकाउंटर से कानून व्यवस्था बेहतर हुई है? क्या एनकाउंटर से माताएं-बहने सुरक्षित हुई हैं?

यह भी पढ़ें- Atishi Oath Ceremony Today: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री