Pune Nagar Nigam Truck Submerged: देखते ही देखते गड्ढे में समा गया पुणे नगर निगम का ट्रक! वीडियो हुआ वायरल

Published
Pune Nagar Nigam Truck Submerged
Pune Nagar Nigam Truck Submerged

Pune Nagar Nigam Truck Submerged: पुणे के बुधवार पेठ इलाके से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। शुक्रवार दोपहर पुणे के समाधान चौक में स्थित सिटी पोस्ट ऑफिस के पार्किंग क्षेत्र में एक हिस्सा धंस गया। जिसके कारण वहां एक काफी बड़ा गड्ढा हो गया और एक ट्रक उसी गड्ढे में पूरी तरह से समा गया। (Pune Nagar Nigam Truck Submerged) वहीं उस गड्ढे में एक मोटरसाइकिल भी गिर गई।

25 फीट गहरे गड्ढे में समाया पुणे नगर निगम का ट्रक

पुणे नगर निगम का ट्रक शाम करीब 4 बजे सिटी पोस्ट ऑफिस के पार्किंग क्षेत्र में नाले की सफाई के काम के लिए वहां गया था। तब ही अचानक वहां ट्रक के पिछले पहिये के नीचे जमीन में लगभग 25 फीट गहरा एक बड़ा गड्ढा हो गया और कुछ ही सेकंड में उस गड्ढे में पूरा ट्रक समा गया। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई।

चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया वाहन

हालांकि, राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक वाहन से बाहर कूदने में कामयाब रहा और कोई जनहानी इस घटना में नहीं हुई। घटना की जानकारी पर दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों वाहनों को बाहर निकालने के लिए दो बड़ी क्रेन भी लाई गईं और चार घंटों की कठिन मशक्कत के बाद वाहनों को बाहर निकाला गया। वहीं, अब स्थानीय प्रशासन ने घटना के बाद जांच शुरू कर दी है ताकि इस तरह के घटनाओं से भविष्य में बचा जा सके।

लेखक- दुर्गा रावत