Porridge: नुकसानदायक या लाभदायक है दलिया खाना ? जानिए आहार में दलिया शामिल करना स्वास्थ्य के लिए सही है या गलत ?

Published
नुकसानदायक या लाभदायक है दलिया खाना ? जानिए आहार में दलिया शामिल करना स्वास्थ्य के लिए सही है या गलत ?

हेल्थ। कई लोग अपने खाने में रोज दलिया शामिल करते है। कुछ लोगों का यह पसंदीदा खाना है। लेकिन क्या आप जानते है दलिया खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है या नुकसानदेह?

कैसे बनता है दलिया?

दलिया कई तरह की सब्जियों से बनाया जाता है। अपने पसंद के हिसाब से लोग इसमें पानी के साथ दलिया बनाते है। लेकिन कुछ लोग क्रीमी कंसिस्टेंसी के लिए इसमें दूध के साथ बनाते है। इसमें ताजे फल या कटे हुए मेवे भी मिला सकते हैं। ऐसा कर आप अपने लिए एक स्वस्थ और स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते हैं।

सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है दलिया

दलिया सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है। यह ऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट और पाचन को आसान बनाने के लिए फाइबर का एक शानदार स्रोत है। इसमें आयरन, कॉपर और मैंगनीज पाया जाता है। दलिया में बीटा-ग्लूकन पाया जाता है। यह एक प्रकार का फाइबर जो कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मदद करता है।

वजन घटाने में मदद करता है

बीटा-ग्लूकन के कारण दलिया वजन घटाने में भी सहायक होता है। दलिया में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है।

-गौतम कुमार