PM Modi US Visit: जो बाइडेन ने वापस की भारत की 4 हजार साल पुरानी 297 एंटीक्स, PM मोदी ने जताया आभार

Published
PM Modi US Visit

PM Modi US Visit: पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। वहीं, अमेरिका और भारत के संबंधों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका ने भारत के 297 एंटीक्स वापस करने का इंतजाम कर लिया है। 2014 के बाद से भारत को विदेश से करीब 640 धरोहर वापस मिले हैं।

4 हजार साल पुराने एंटीक्स

बता दें कि ये एंटीक्स 4 हजार सालों की बीच के समय के हैं और 2000 BCE यानी ईसा पूर्व से 1900 सदी के समय के हैं। ये एंटीक्स भारत के कई हिस्सों की हैं। इनमें से अधिकतर एंटिक्स पूर्वी भारत की टेराकोटा कलाकृतियां हैं।

पीएम मोदी ने जताया आभार

पीएम मोदी (PM Modi US Visit) ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर राष्ट्रपति बाइडेन का आभार जताया। उन्होंने कहा, “सांस्कृतिक जुड़ाव को गहरा करना और सांस्कृतिक संपत्तियों की अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना। मैं राष्ट्रपति बिडेन और अमेरिकी सरकार का अत्यंत आभारी हूं कि उन्होंने 297 अमूल्य पुरावशेषों को भारत को वापस लौटाया।”

ये पहली बार नहीं है जब भारत को उसकी कोई प्राचीन वस्तु मिली है। इससे पहले भी पीएम मोदी को अमेरिका दौरे पर कई प्राचीन वस्तुएं सौंपी गई थीं। वहीं, 2021 में पीएम मोदी जब अमेरिका गए थे, उस दौरान 157 वस्तुएं मिली थी। इनमें 12वीं सदी के समय की नटराज मूर्ति भी शामिल थी।

यह भी पढ़ें: Mayawati News: BSP चीफ मायावती ने महिलाओं के साथ लगातार हो रही घटनाओं पर जताई चिंता, कहा- यह समय गंभीर चिन्तन…