Badlapur assault case: पुलिस के एनकाउंटर पर विपक्ष ने उठाए सवाल, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोपों को बताया निराधार

Published
Badlapur assault case :

नई दिल्ली। बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न मामले(Badlapur assault case ) में आरोपी अक्षय शिंदे की सोमवार शाम को मौत हो गई। मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने एक पुलिस अधिकारी से बंदूक छीन ली और उस पर गोली चला दी। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने आरोपी पर गोली चलाई जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा ?

एनकाउंटर को लेकर ठाणे पुलिस ने कहा कि मासूम बच्चियों के शोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस का हथियार छीनकर गाड़ी में पुलिस पर फायरिंग की। इसमें पुलिस अधिकारी भी घायल हुए, पुलिस की जवाबी फायरिंग में अक्षय शिंदे को गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई है।

एनकाउंटर पर विपक्ष ने उठाए सवाल

इस एनकाउंटर को लेकर विपक्ष ने सरकर पर सवाल उठाए हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर निशाना साधते हुए एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग की। मामले(Badlapur assault case ) को लेकर सुप्रिया सुले ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न मामले में सरकार का रवैया चौंकाने वाला है! घटना को लेकर पहले FIR दर्ज करने में देरी और फिर मुख्य आरोपी की पुलिस हिरासत में हत्या….कानून और न्याय की विफलता को दर्शाता है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के आरोपों को बताया निराधार

घटना को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि आरोपी अक्षय शिंदे की पूर्व पत्नी ने उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस वारंट के साथ उसे मामले(Badlapur assault case) की जांच और पूछताछ के लिए ले जा रही थी। इस दौरान उसने पुलिस की बंदूक छीन ली और पुलिस कर्मियों पर और हवा में फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। विपक्ष हर चीज पर सवाल उठाता है, वही विपक्ष उसे फांसी पर लटकाने की मांग कर रहा था। अगर उसने पुलिस पर हमला किया होता, तो क्या पुलिस आत्मरक्षा नहीं करती? इस पर कोई मुद्दा बनाना गलत है।
-गौतम कुमार