Jharkhand Assembly Elections: चुनाव आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

Published
Jharkhand Assembly Elections : ECI reviews election preparations

रांची। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में भारत के चुनाव आयोग (ECI) का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड में आगामी विधानसभा (Jharkhand Assembly Elections) चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए सोमवार(23 सितंबर) को रांची पहुंचा। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस. संधू भी थे।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

ECI ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की घोषणा करते हुए कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और EC ज्ञानेश कुमार और एस.एस. संधू के नेतृत्व में ECI का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड विधानसभा चुनाव ECI में आगामी विधानसभा चुनावों की चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज रांची पहुंचा। अपनी यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल सुचारू चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों, सरकारी अधिकारियों और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक भी की।

जनवरी 2025 में समाप्त हो रहा है कार्यकाल

ज्ञात हो कि झारखंड में दिसंबर 2024 या उससे पहले 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव(Jharkhand Assembly Elections) होने की उम्मीद है। राज्य में मौजूदा सरकार का कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। 2019 में पिछले विधानसभा चुनावों में, झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था, जिसके नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए गए थे।

-गौतम कुमार