Weather Update 24 September: दिल्ली में फिर शुरू हुआ गर्मी का दौर! जानें- आज देश के किन हिस्सों में होगी बारिश

Published
Weather Update 24 September
Weather Update 24 September

Weather Update 24 September: दिल्ली-NCR में अब मानसून कमजोर पड़ने लगा है। पिछले हफ्ते की शुरुआत में जहां अच्छी बारिश हुई तो वहीं इस हफ्ते दिल्ली में अच्छी खासी धूप निकल रही है। जिसके कारण दिल्ली-NCR में एक बार फिर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार कम हैं। यानी दिल्ली-NCR में एक बार फिर उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं मौसम विभाग ने आज आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं 24 सितंबर को देश में मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली

दिल्ली-NCR में मानसून का मिजाज बदल चुका है। बीते कुछ दिनों दिनों से दिल्ली-NCR में अच्छी धूप निकल रही है। जिसके कारण दिल्ली वासियों को एक बार फिर से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से राजधानी में बारिश नहीं होने से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी।

हिमाचल प्रदेश

देश के कई हिस्सों में मानसून ने विदाई लेना शुरू कर दिया है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून की बारिश का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मानसून से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने हिमाचल में 25-27 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही बारिश के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। लेकिन वहीं आज 24 सितंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

आज देश के इन हिस्सों में बारिश के आसार

Weather Update 24 September: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दक्षिण मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकणी और गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसी के साथ मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गंगीय पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई है।