Weather Update 25 September: मानसून ने फिर बदली करवट, देश के इन हिस्सों में बारिश की संभावना!

Published
Weather Update 25 September
Weather Update 25 September

Weather Update 25 September: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद अब मानसून पर ब्रेक लग गया है। इस हफ्ते की शुरुआत से ही राजधानी में अच्छी खासी धूप खिल रही है। जिसके बाद अब एक बार फिर दिल्ली के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन वहीं देश के कुछ हिस्सों में अभी भी मानसून की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है। जिससे पूर्वी तट पर कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है। ऐसे में जानते हैं 25 सितंबर को देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली

दिल्ली में इस हफ्ते की शुरुआत से ही अच्छी खासी धूप खिल रही है। जिसके कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में एक बार फिर दिल्ली के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे साथ ही राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने यूपी में एक बार फिर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर (बुधवार) यानी आज यूपी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बस्ती, खलीलाबाद, वाराणसी, देवरिया, महराजगंज के साथ कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके लिए इन जगहों पर बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

देश के क्षेत्रों में बारिश के साथ भूस्खलन की संभावना!

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते, अगले दो से तीन दिनों में पश्चिम बंगाल के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर चेतावनी दी है। इसी के साथ अगले कुछ दिनों में ओडिशा के 20 जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक, 25 सितंबर बुधवार यानी आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश हो सकती है।