Miss Universe India 2024: इस साल की मिस यूनिवर्स इंडिया बनी रिया सिंघा, उर्वशी रौतेला ने पहनाया ताज

Published
Miss Universe India 2024

Miss Universe India 2024: साल 2024 का मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब रिया सिंघा ने 22 सितंबर को अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान की राजधानी जयपुर में किया गया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है।

मिस यूनिवर्स इंडिया बनी रिया सिंघा

बता दें कि इसकी विजेता इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित की जाने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। वहीं, इस साल यह मौका रिया सिंघा के हाथ लगा है। उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया (Miss Universe India 2024) की प्रतियोगिता के दौरान अपनी समझदारी और खूबसूरती का बेहतरीन तरीके से परिचय दिया।

उर्वशी रौतेला ने पहनाया ताज

इस साल आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकी उर्वशी रौतेला जज के रूप में शामिल हुई। साथ ही उन्होंने अपने हाथों से यह ताज रिया सिंघा के सिर पर सजाया। 9 साल पहले उर्वशी ने भी इस ताज को पहना था। जब उर्वशी रिया को ताज पहना रही थी, उस दौरान वो काफी खुश नजर आई।

कौन हैं रिया सिंघा

रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। उनकी उम्र मात्र 19 साल हैं। रिया की माता का नाम रीटा सिंघा और पिता का नाम ब्रिजेश सिंघा है। रिया गुजरात की एसएल यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई कर रही हैं।

2021 में जीता था भारत ने मिस यूनिवर्स का खिताब

इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन मैक्सिको में होने वाला है। इस प्रतियोगिता में रिया सिंघा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें से एक के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज सजेगा। बता दें कि भारत को आखिरी बार 2021 में हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला था।

यह भी पढ़ें: Laapataa Ladies के ऑस्कर में पहुंचने पर निर्देशक किरण राव ने कहा- इसे बनाने में लगे 4-5 साल, इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का धन्यवाद…