Bihar News: बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदों को पास कर दिया। निर्दयी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को पेचकस और पिलास से गोद कर अधमरा कर दिया।
महिला को लगे 70 टांके
महिला की हालत काफी गंभीर थी, उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। महिला को 70 टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुई महिला के पति रवि चौधरी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि मामला मंगलवार रात यानी 24 सितंबर का है।
पेचकस, छुरी और पिलास से किया हमला
जानकारी के अनुसार, जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र (Bihar News) के पांडेय पट्टी गांव के रवि चौधरी ने अपनी गर्भवती पत्नी (23 साल) को आपसी विवाद के कारण पेचकस, छुरी और पिलास से गोदा और उसे अधमरा कर दिया। दोनों की शादी एक साल पहले ही हुई थी। पहले रवि कुमार ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद किया फिर उसकी पिटाई की। उसके बाद पेचकस, छुरी और पिलास से हमला कर उसे अधमरा कर दिया।
महिला की स्थिति गंभीर
जब आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो महिला को सदर अस्पताल ले गए। फिलहाल महिला की स्थिति चिंताजनक है। पूरे मामले को लेकर सदर अस्पताल एक डॉक्टर ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर है। हमने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।