Weather Update 26 September: दिल्ली से मानसून ने मुंह मोड़ लिया है। जिसके कारण इस हफ्ते की शुरुआत से ही राजधानी के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद देश के कई राज्यों में मौसम ठंडा हो गया था। लेकिन इस हफ्ते बारिश न होने के कारण कई राज्यों में तापमान बढ़ा है। ऐसे में लोगों का सिर्फ एक ही सवाल है कि बारिश कब होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 सितंबर (गुरुवार) यानी आज दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र के साथ कई राज्यों में बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं, आज मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली
इस हफ्ते बारिश न होने के कारण राजधानी के लोगों को बीते कुछ दिनों से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब और नहीं… राजधानी के लोगों के लिए एक गुड न्यूज! मौसम विभाग ने दिल्ली में 26 सितंबर यानी आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, आज दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जिसके बाद दिल्ली में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
राजस्थान
राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आज बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, इन दो दिनों में राज्य के 22 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। बता दें, IMD ने आज राज्य के 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है।
देश के इन हिस्सों में 26-27 सितंबर को बारिश की संभावना
मानसून की विदाई का समय आ गया है। लेकिन बावजूद इसके अभी भी देश के कई राज्यों में जमकर मानसून की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कर्नाटक, लक्षदीप, केरल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, तेलंगाना, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में इन 2 दिन 26 और 27 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसी के साथ सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra News: महाराष्ट्र में बारिश से हाल बेहाल, घरों में भरा पानी… स्कूल और कॉलेज बंद!