PM Modi गांधी जयंती के दिन जाएंगे हजारीबाग, BJP की परिवर्तन रैली समापन समारोह में होंगे शामिल

Published
PM Modi

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हजारीबाग आने वाले हैं। जिसे लेकर गुरुवार को बीजेपी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग के बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह समेत कई बीजेपी नेताओं ने कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का निरीक्षण किया।

जनजाति समाज के लोगों को करेंगे संबोधित

इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) प्रदेश बीजेपी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को भी संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी सबसे पहले रांची पहुंचेंगे। रांची में वे 32 जनजाति समाज के लगभग 800 लोगों को संबोधित करेंगे। फिर पीएम मोदी हजारीबाग में जनसभा को संबोधित करेंगे और परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे।

पीएम मोदी का दूसरा झारखंड दौरा

बता दें कि 17 दिनों के अंदर पीएम मोदी का यह दूसरा झारखंड दौरा है। इससे पहले पीएम मोदी ने जमशेदपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया था। वहीं, इस दौरान उन्होंने 6 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।वहीं, इस बार पीएम मोदी गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के दिन परिवर्तन रैली में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। पहले परिवर्तन यात्रा का समापन 3 अक्टूबर को किया जाना था, लेकिन एक दिन पहले ही कार्यक्रम को समाप्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: MCD Standing Committee: MCD की स्टैंडिंग कमेटी के 1 सदस्य के चुनाव पर बवाल! जानें- क्यों आया दिल्ली की राजनीति में तुफान?