Haryana Assembly Election: हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाला हैं। वहीं, उसके नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। ऐसे में सभी पार्टियां जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार में लगी हुई है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा (Haryana Assembly Election) को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा , “राहुल ‘बाबा’ को अभी किसी NGO ने पकड़ा दिया है कि MSP बोलने से वोट मिल जाएंगे। राहुल बाबा MSP का फुल-फॉर्म मालूम है क्या आपको?
“MSP के नाम पर किसानों से झूठ बोलना बंद करें”
अमित शाह ने कहा, “पूरे देश में जो कांग्रेस की सरकारें चल रही हैं वो MSP के नाम पर किसानों से झूठ बोलना बंद करें। मैं आज यहां इस मंच से सवाल पूछना चाहता हूं। भाजपा की हरियाणा सरकार MSP दामों पर 24 फसलें खरीद रही है। हरियाणा में कांग्रेस नेता एक बार बता दें देश में आपकी कौन सी सरकार 24 की 24 फसलें खरीदती है?”
“कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती है”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “ये कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती है। यही कांग्रेस पार्टी है जिसने सेना अध्यक्ष को गुंडा कहने का दुस्साहस किया था। कांग्रेस ने कभी सेना का सम्मान नहीं किया, उन्होंने भ्रांतियां फैलाने का काम किया। अभी एक भ्रांति फैला रहे हैं कि अग्निवीर से जो बच्चे वापस आएंगे उन्हें वैसे ही छोड़ दिया जाएगा।
भाजपा का वादा
गृह मंत्री ने आगे कहा, “हरियाणा का एक भी अग्निवीर पेंशन वाली नौकरी के बिना नहीं रहेगा। ये भाजपा का वादा है। भारत सरकार और हरियाणा सरकार मिलकर जितने भी अग्निवीर आएंगे सभी को पक्की पेंशन वाली सरकार नौकरी देने का निर्णय पीएम मोदी ने लिया है।”
यह भी पढ़ें: Bihar News: दुर्गा पूजा को देखते हुए बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 5 से 16 अक्टूबर तक रद्द