Bihar News: मुंगेर में 100 रुपए के लिए चले ईंट-पत्थर, महिला की गई जान… कई घायल

Published
Bihar News

Bihar News: मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र में 100 रुपए के विवाद में ऐसी घटना घट गई, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। यहां पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े की वजह से 40 साल की कंचन देवी की हत्या कर दी गई। इस घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का संज्ञान लिया। वहीं, पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।

पहले गाली-गलौज… फिर खूनी खेल

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के टिकारामपुर गांव (Bihar News) का है। मृतक कंचन देवी के पुत्र सुमन कुमार ने बताया गांव के नरेश महतो के पुत्र प्रिंस कुमार के साथ 100 रुपए कर्ज को लेकर सुबह मोबइल पर विवाद और गाली गलौज हुआ। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई, फिर मामला शांत हो गया। लेकिन शाम में फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ। दोनों में इतना झगड़ा हुआ कि जमकर मारपीट हुई। मारपीट में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसी बीच कंचन देवी को चोट लगी। वहीं, कंचन देवी के परिवार के 6 से अधिक लोग घायल हुए।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि कंचन के बेटे सोनू ने 100 रुपए प्रिंस नाम के लड़के से उधार लिए थे, जिसे उसने नहीं लौटाया था। गुरुवार (27 सितंबर) की सुबह प्रिंस ने सोनू के बड़े भाई को फोन किया और 100 रुपए वापस मांगे। इसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। वहीं, आरोपियों ने घर में घुसकर ईंट से हमला किया, जो कि कंचन देवी को लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला की जांच भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Delhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन पर SC ने AQMC को लगाई फटकार, कहा-पहले से रहें तैयार