Weather Update 28 September: महाराष्ट्र में आज से बारिश से राहत मिलने की उम्मीद, जानें- देश में मौसम कैसा रहेगा?

Published
Weather Update 28 September

Weather Update 28 September: इस साल मानसून विदाई लेने के मू़ड में नज़र नहीं आ रहा है। देश के कई हिस्सों में अभी भी मानसून की बारिश का दौर जारी है। दिल्ली में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। देश की राजधानी में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जानें, 28 सितंबर (शनिवार) यानी आज देश में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली

दिल्ली में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। देश की राजधानी में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्की ठंड का एहसास देखने को मिला। राजधानी में एक ओर जहां बादल छाए रहेंगे तो वहीं दूसरी ओर धूप भी खिलेगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड

पहाड़ी राज्यों में मानसून की बारिश के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। लोगों को हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो राज्य में आज मौसम साफ रहेगा। 3 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद नहीं है। वहीं, उत्तराखंड में आज बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बीते दो से तीन दिन पहले हुई बारिश के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ा है। वहीं लगातार हुई बारिश के बीच बिजली गिरने से कई लोगों की अपनी जान तक गवानी पड़ी। वहीं, राज्य में 26 सितंबर को स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े। ऐसे में आज राज्य में लोगों को बारिश से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 सितंबर से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है। आज से राज्य में बारिश कम होनी शुरू हो जाएगी।

देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मानसून की विदाई का समय हो गया है। लेकिन अभी भी देश के कई राज्यों में मानसून मेहरबान है। आज झारखंड, राजस्थान में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और यलो यह तीनों अलर्ट बिहार में जारी किए हैं।