Haryana Election: हरियाणा के किसानों को धोखेबाज कांग्रेस पर नहीं बल्कि भाजपा पर है भरोसा…हिसार रैली में PM मोदी

Published

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार(28 सितंबर) को हरियाणा में कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। PM ने कांग्रेस पर लोगों से झूठ बोलने, भ्रष्टाचार और किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

भरोसा दिल से भाजपा फिर से : PM

चुनावी सभा में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के विकास में योगदान देने वाले सभी लोगों को नमन करता हूं। आज भगत सिंह की जयंती पर मैं उन्हें भी नमन करना चाहता हूं। हरियाणा का विकास बिना रुके चलता रहे और इसीलिए राज्य के लोगों ने तीसरी बार भाजपा को मौका देने का फैसला किया है। हर कोई कह रहा है ‘भरोसा दिल से भाजपा फिर से।

किसान धोखेबाज कांग्रेस पर नहीं करते भरोसा : PM

हरियाणा के हिसार में रैली को संबोधित करते हुए PM ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अंदरूनी कलह से ग्रस्त है। इनके नेताओं की मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा तीव्र है। मंच से पीएम ने कहा कि ने कांग्रेस फसलों के एमएसपी पर झूठ बोलती है जबकि भाजपा सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 24 फसलों की खरीद कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में, केवल एक या दो फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाता है। क्या किसान ऐसी धोखेबाज कांग्रेस पर भरोसा कर सकते हैं।

5 अक्टूबर को हरियाणा में मतदान

हरियाणा में 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी,चुनाव में कांग्रेस ने 30 सीटें जीतीं थी।

-गौतम कुमार