तमिलनाडु सरकार ने किया मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, कल दोपहर 3:30 बजे उपमुखमंत्री पद की शपथ लेंगे Udhayanidhi Stalin

Published
Udhayanidhi Stalin

नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार में बड़े फेरबदल की खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने प्रदेश के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री Udhayanidhi Stalin को प्रदेश के उपमुखमंत्री पद के लिए नामित करने की सिफारिश की है। जिसके बाद प्रदेश के राज्यपाल आरएन रवि ने उदयनिधि स्टालिन के नाम की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।

कल उपमुखमंत्री पद की शपथ लेंगे Udhayanidhi Stalin

ज्ञात हो कि Udhayanidhi Stalin मुख्यमंत्री M K स्टालिन के बेटे हैं। उपमुख्यमंत्री के रूप में उदयनिधि स्टालिन रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उप मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा। जहां उदयनिधि स्टालिन और अन्य मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इन्हें भी मिली मंत्रिमंडल में जगह

बताते चलें की उदयनिधि स्टालिन इससे पहले प्रदेश के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री थे। उपमुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम की सिफारिश के साथ-साथ मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने वी. सेंथिल बालाजी, डॉ. गोवी.चेझियान और आर राजेंद्रन, थिरु एसएम नासर को मंत्रिमंडल में शामिल करने की सिफारिश की है। इन सभी के नामों पर राज्य पाल आरएन रवि ने मुहर लगा दी है। ये सभी कल पद की शपथ लेंगे।

-गौतम कुमार