Lalu Yadav Post: लालू यादव को याद करना चाहिए… IAS अफसर की पत्नी तक सुरक्षित नहीं थी- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Published
Lalu Yadav Post

Lalu Yadav Post: RJD अध्यक्ष लालू यादव ने कल यानी 28 सितंबर को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर 32 बार बिहार-बलात्कार लिखा। जिसे लेकर आज (29 सितंबर) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, “यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सभी अपनी बात रखते हैं।

IAS अफसर की पत्नी तक सुरक्षित नहीं

सम्राट चौधरी ने आगे कहा, “लालू यादव (Lalu Yadav Post) को याद करना चाहिए कि 15 साल जब उनका राज था, तब कोई शासन नहीं था, IAS अफसर की पत्नी तक सुरक्षित नहीं थी। लालू यादव वह राज चलाते थे, उनको बोलने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि लगातार 10 वर्षों से मन की बात के माध्यम से दुनिया को कैसे भारत से जोड़ा, मेकिंग इंडिया का सपना कैसे पूरा किया।”

32 बार लिखा बिहार-बलात्कार

बता दें कि बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर तेजस्वी यादव और लालू यादव सरकार पर हमेशा ही निशाना साधते हैं। विपक्ष की ओर से पोस्ट कर बिहार में हुए अपराध के आंकड़े भी पेश किए गए हैं। वहीं, लालू यादव ने पोस्ट कर 32 बार बिहार-बलात्कार लिखकर सरकार पर निशाना साधा था।

यह भी पढ़ें: Hezbollah New Chief Safieddine: हाशिम सफीद्दीन होंगे हिजबुल्लाह के नए प्रमुख