Weather Update 30 September: पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून का कहर! आज देश में कैसा रहेगा मौसम?

Published
Weather Update 30 September

Weather Update 30 September: बीते एक हफ्ते से दिल्ली में बारिश नहीं हुई। लेकिन वहीं मौसम सुहावना बना रहा। एक ओर जहां दिन में धूप निकली तो वहीं दूसरी तरफ सुबह और शाम के समय आसमान में बादल छाए दिखे। आज से राजधानी में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। जिसके कारण एक बार फिर दिल्ली के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, यूपी, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं 30 सितंबर यानी आज देश में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली

बीते एक हफ्ते से दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। लेकिन वहीं राजधानी में दिन के समय धूप निकली तो सुबह और शाम के समय आसमान में बादल छाए दिखे। आज से राजधानी में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके कारण दिल्ली के लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होगा। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून की बारिश का दौर जारी है। राज्य में कई नदियां उफान पर हैं। जिसके कारण यूपी के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इनमें सिद्धार्थ नगर, बदायूं, बलिया, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, गोंडा और कुशीनगर शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बात अगर उत्तराखंड की करें तो प्रदेश में बारिश के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आइएमडी के मुताबिक, आज उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग और चमोली में तेज बारिश होने की संभावना है।

देश इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना!

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर यानी आज बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में आज बारिश होने की संभावना है। अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते यानी 2 और 3 अक्टूबर को असम-मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।