Haryana Assembly Election: हरियाणा में कांग्रेस की आज से ‘विजय संकल्प यात्रा’, राहुल-प्रियंका गांधी जनसभा को करेंगे संबोधित

Published
Haryana Assembly Election

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी पार्टियां पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई हैं। वहीं, ऐसे में 30 सितंबर यानी आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ निकालेंगे।

सुबह 10:30 बजे शुरू होगी ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’

जानकारी के मुताबिक, यह यात्रा सुबह 10:30 बजे अंबाला के नारायणगढ़ विधानसभा से शुरू होगी। इसके बाद यमुनानगर होते हुए मुलाना जाएगी। फिर साहा, कुरुक्षेत्र, लाडवा से यात्रा करते हुए राहुल गांधी कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। बता दें, कांग्रेस की ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस का खास फोकस राज्य की जिताऊ सीटों पर रहेगा।

राहुल गांधी थानेसर में जनसभा को करेंगे संबोधित

बता दें, ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कुरुक्षेत्र के थानेसर में शाम 4:30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा के साथ अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को होगा मतदान

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 एक चरण में ही होगा। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 8 अक्टूबर को मतगणना होगा।

यह भी पढ़ें- Delhi CM Atishi: दिल्ली में AAP सरकार ने लिया सड़कों का जायजा, CM ने लोगों से किया बड़ा वादा!