राहुल गांधी की सजा पर ‘सुप्रीम’ रोक, कार्यकर्ताओं में जश्न

Published

इंदौर/मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम केस के मामले में राहत दी, जिसके बाद से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कोर्ट ने फिलहाल सजा पर रोक लगा दी है।

कोर्ट ने जैसे ही राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस फैसले के बाद कांग्रेस खेमे में ऊर्जा देखने को मिली। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर की।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मिठाई का बांटी। वहीं, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ खुशी जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। इंदौर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर और ढोल बजाकर जश्न मनाया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी को परेशान करने की कोशिश की गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है उसका हम स्वागत करते हैं। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था, इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी के पोस्टर ओर मुखोटा दिखाकर जश्न मनाते हुए दिखाई दिए।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का कहना है कि यह सत्य और न्याय की जीत है। उन्होंने इसे नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत बताया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए डांस भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

रिपोर्ट: गुलरेज हुसैन 

लेखक: रोहन मिश्रा