Weather Update 2 October: देश के इन हिस्सों में भारी बारिश के आसार! जानें- आज कैसा रहेगा मौसम?

Published
Weather Update 1 October

Weather Update 2 October: देश के कई राज्यों में जहां एक तरफ मानसून की बारिश का दौर जारी है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी में दिल्ली में अच्छी खासी धूप निकल रही है। ऐसे में दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में देश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो सकती है। ऐेसे में जानते हैं 2 अक्टूबर को देश में मौसम कैसा रहने वाला है?

दिल्ली

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से अच्छी खासी धूप निकल रही है। जिसके कारण राजधानी में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अक्टूबर के बाद से दिल्ली में मानसून एक बार फिर करवट बदल सकता है। जिसके बाद आसमान में काले बादल छाए दिखेंगे साथ ही ठंडी हवाएं भी चलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश और बिहार

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून कमजोर पड़ गया है तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी प्रदेश के 50 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं बिहार की बात करें तो बिहार में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन वहीं मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, गोपालगंज, सारण, सीवान, किशनगंज, मुंगेर, अररिया और सुपौल में हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना!

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 6 अक्टूबर तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून धीरे-धीरे विदाई ले सकता है।