Mahatma Gandhi Jayanti: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जयंती, राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Published
Mahatma Gandhi Jayanti

Mahatma Gandhi Jayanti: भारत के सबसे सम्मानित नेता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर साल 2 अक्टूबर को देशभर में मनाई जाती है। हर साल की तरह इस साल भी पूरा देश उन्हें आज श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने लोगों को तब तक अहिंसा का महत्व बताया जब तक वे जीवित रहे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने लंदन में वकालत की पढ़ाई की

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्होंने वकालत की पढ़ाई की लंदन में की। इसके बाद अपने करियर की शुरुआत उन्होंने साउथ अफ्रीका से की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा सत्याग्रह और अहिंसक प्रतिरोध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारत में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उन्होंने कई अभियान चलाए, जिनमें असहयोग आंदोलन, खिलाफत आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन शामिल हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया गया है।

राष्ट्रपिता को सभी दिग्गज नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के साथ अन्य नेताओं ने राजघाट पर पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

वहीं, Mahatma Gandhi की Jayanti पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।”

यह भी पढ़ें- Israel Lebanon War Situation Update: IDF का दावा, ईरान ने इजरायल पर दागी 100 अधिक बैलिस्टिक मिसाइल