Weather Update 3 October: देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई शुरू, जानें-आज देश में कैसा रहेगा मौसम?

Published
Weather Update 3 October

Weather Update 3 October: देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। लेकिन वहीं कई राज्यों में अभी भी मानसून की बारिश दौर जारी है। राजधानी दिल्ली में दिन में अच्छी खासी धूप निकल रही है। जिसके कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज देश में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली

दिल्ली में लगभग 1-2 हफ्ते से बारिश नहीं हुई है। राजधानी में अच्छी खासी धूप निकल रही है। जिसके कारण राजधानी के लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते राजधानी में बारिश होने की उम्मीद नहीं है। शनिवार से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शनिवार से आसमान में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश और बिहार

उत्तर प्रदेश और बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण दोनों राज्यों के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिती बनी हुई है। लेकिन वहीं अब माना जा रहा है की दोनों राज्यों से मानसून ने विदाई का मूड बना लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में भी हल्की बारिश होगी।

कल इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और लक्षद्वीप, झारखंड, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।