RJD Pankaj Yadav: मर्निंग वॉक के लिए गए RJD नेता पंकज यादव को मारी गोली

Published
RJD Pankaj Yadav

RJD Pankaj Yadav: RJD के बड़े नेता पंकज यादव को बेखौफ बदमाशों ने मुंगेर में गोली मार दी। पंकज यादव सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। उसी दौरान उनपर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया है, उनकी हालत काफी गंभीर है।

छाती में लगी तीन गोली

बता दें कि घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। खबरों के अनुसार, पंकज यादव (RJD Pankaj Yadav) को तीन गोली छाती में लगी है। यह घटना तब हुई जब पंकज मॉर्निंग वॉक पर गए थे, तभी बदमाशों ने उनपर फायरिंग की और फिर फरार हो गए। यह घटना सफिया सराय थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी पुलिस की ओर कई बयान सामने नहीं आया है।

घटना को लेकर RJD ने सरकार पर हमला बोला

RJD नेता पर हुई फायरिंग के मामले पर पार्टी ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि यह किस तरह का शासन है? किस तरह का सुशासन है? विपक्षी दलों के नेताओं को गोली मारी जा रही है। यूपी और बिहार के हालात में अधिक फर्क नहीं है। बिहार में अपराध और अपराधी का बोलबाला है। सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है वह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। बिहार में अपराध और अपराधी मस्त हैं, प्रशासन पस्त है। सबसे बड़ी बात है सरकार के अंदर बैठे लोग मलाई काटने में व्यस्त हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Update 3 October: देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई शुरू, जानें-आज देश में कैसा रहेगा मौसम?