Rahul Gandhi Maharashtra visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी 4 और 5 अक्टूबर को दो दिन के कोल्हापुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें छत्रपति शिवाजी महाराज की पूर्णाकृति प्रतिमा का अनावरण और संविधान सम्मान सम्मेलन शामिल हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण
4 अक्टूबर को शाम 6 बजे कसबा बावड़ा के भगवा चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज की पूर्णाकृति प्रतिमा का भव्य अनावरण राहुल गांधी द्वारा किया जाएगा। इस समारोह में कोल्हापुर के स्थानीय नेता और विधायक सतेज पाटिल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।
राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज को श्रद्धांजलि
5 अक्टूबर को, राहुल गांधी राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह यात्रा होटल सयाजी से शुरू होगी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
संविधान सम्मान सम्मेलन में भागीदारी
इसी दिन दोपहर में राहुल गांधी होटल सयाजी, कोल्हापुर में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में विभिन्न नेताओं और विद्वानों की उपस्थिति रहेगी। सम्मेलन का उद्देश्य संविधान की गरिमा और उसके मूल्यों का सम्मान करना है। जिसके बाद राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा 5 अक्टूबर को शाम 4 बजे कोल्हापुर हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान के साथ समाप्त होगा।