Govinda Bullet Accident Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज मुंबई के क्रिटीकेयर हॉस्पिटल से होंगे डिस्चार्ज

Published
Govinda Bullet Accident Update

Govinda Bullet Accident Update: बॉलीवुड एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा आज मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित क्रिटीकेयर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। 4 दिनों से क्रिटीकेयर हॉस्पिटल में एडमिट गोविंदा आज डिस्चार्ज होने के बाद अपने परिवार के साथ घर के लिए रवाना होंगे।

1 अक्टूबर को लगी थी पैर में गोली

बता दें, 1 अक्टूबर को अभिनेता गोविंदा के साथ एक बड़ा हादसा हो गया था। मंगलवार को जब गोविंदा अपनी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे इसी बीच उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली उनके पैर में लग गई। गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से काफी खून बहा। जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका ऑपरेशन हुआ। हादसे के बाद गोविंदा ने एक ऑडियो मैसेज भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वे खतरे से बाहर हैं।

2 अक्टूबर को पति से मिलने पहंचीं थीं सुनीता आहूजा

गोविंदा को गोली लगने के बाद 2 अक्टूबर को उनकी पत्नी सुनीता आहूजा क्रिटीकेयर एशिया अस्पताल पहुंचीं थीं। जिसके बाद उन्होंने गोविंदा (Govinda Bullet Accident Update)के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया था कि “वह बेहतर हैं। उन्हें जल्द छुट्टी दे दी जाएगी। सभी की दुआओं से वह ठीक हो गए हैं।”

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Maharashtra visit: कोल्हापुर में आज छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे राहुल गांधी