Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार यानी 6 अक्टूबर को अवैध हथियारों के एक बड़े कारखाने का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लगभग 16 हथियार बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह अवैध फैक्ट्री मेरठ इलाके में स्थित थी। वहीं, पुलिस ने जानकारी दी है कि मामले की जांच की जा रही है।
पहले भी कई लोग हुए गिरफ्तार
बता दें कि दिल्ली क्राइम (Delhi News) ब्रांच की टीम ने 2 अक्टूबर को भाटी गैंग के नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। भाटी गैंग के गुर्गों की पहचान भजनपुर के बादशाह और बागपत के गौरव उर्फ बब्बल के रूप में की गई थी। वहीं, भाटी गैंग के लोगों के पास से 5 पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए गए थे।
इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 25 अगस्त को इंटर स्टेट गैर कानूनी अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद उनके कब्जे से 32 बोर 8 पिस्टल भी बरामद की थी।
यह भी पढ़ें: One Nation-One Election का जिन्होंने विरोध किया, वो शुरुआती वर्षों में इसका समर्थन कर रहे थे : पूर्व राष्ट्रपति