इसी जन्म में दिल्ली को LG से मुक्त कर बनाऊंगा पूर्ण राज्य, जनता की अदालत में केजरीवाल का प्रण

Published

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने बस मार्शल मुद्दे, कानून व्यवस्था की स्थिति और हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों में बीजेपी के अनुमानित प्रदर्शन को लेकर भाजपा पर हमला किया।

दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाऊंगा : केजरीवाल

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जनता की अदालत कार्यक्रम में बोलते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को ‘पूर्ण राज्य’ बनाने और स्थानीय शासन में उपराज्यपाल के भूमिका को कम करने की अपनी बात दोहराई। उन्होंने कहा,आज मैं शपथ लेकर जा रहा हूं कि इस जीवन में मैं दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाऊंगा और मैं दिल्ली को एलजी से मुक्त करूंगा।

डबल इंजन पर पूर्व मुख्यमंत्री का कटाक्ष

आप नेता ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल अनुमानों का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों में भाजपा संघर्ष कर रही है और उनके नेतृत्व के लिए जनता का समर्थन कम हुआ है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी चुनावों में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन का मतलब है और DBL भ्रष्टाचार,डबल महंगाई और DBL बेरोजगारी। केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मैं कल शाम को टीवी देख रहा था, एग्जिट पोल आ रहे थे। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से भाजपा डबल इंजन वाली सरकारें खो रही है। देश में डबल इंजन फेल हो गया है। पहला इंजन जून में फेल हो गया था और दूसरा इंजन झारखंड और महाराष्ट्र में भी फेल हो जाएगा।

भाजपा शासित राज्य में मुफ्त करें बिजली : AAP

अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि 17 सितंबर को मोदी जी 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाएंगे। एक साल में भाजपा अभी जिन 22 राज्यों में सत्ता में है वहां एक काम करें, जो काम हमने दिल्ली में किया है। फरवरी में दिल्ली में चुनाव हैं, उससे पहले अपने 22 राज्यों में बिजली मुफ्त कर दें और बदले में केजरीवाल दिल्ली में आपके लिए वोट मांगेंगे।

-गौतम कुमार