नोएल नवल टाटा होंगे TATA ट्रस्ट के नए चेयरमैन, जानिए कौन हैं Noel Tata

Published

नई दिल्ली। टाटा ट्रस्ट ने अपना उत्तराधिकारी की घोषणा की है. टाटा ट्रस्ट ने Noel Tata को अपना नया उत्तराधिकारी नियुक्त किया है. टाटा ट्रस्ट ने मुंबई में शुक्रवार यानि 11 अक्टूबर को हुई बैठक के बाद नए उत्तराधिकारी का चयन किया.

टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन

Noel Tata साल 2014 से ट्रेंट के चेयरमैन बने थे. इसके बाद साल 2018 में वो टाटा की टाइटन कंपनी के वाइस चेयरमैन और मार्च 2022 में वो टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन बने थे.

कौन है नोएल टाटा

बता दें कि नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं।नवल टाटा की पहली शादी सूनी टाटा से हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे रतन टाटा और जिम्मी टाटा हुए. सूनी टाटा से तलाक के बाद नवल टाटा ने स्विट्जरलैंड की एक बिजनेसवमेन सिमोन से साल 1955 में दूसरी शादी की थी. नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे ही नोएल टाटा हैं.

खबर अपडेट हो रही है…