हरियाणा में हार के बाद मायावती का क्षेत्रीय दलों से उठा भरोसा, BSP प्रमुख ने किया बड़ा एलान

Published

नई दिल्ली। हरियाणा चुनाव में बड़ी नाकामी के बाद हरियाणा में हार के बाद BSP ने बड़ा फैसला किया है। पार्टी प्रमुख मायावती ने घोषणा की है कि अब पार्टी क्षेत्रीय दलों से भी गठबंधन नहीं करेगी।

चुनाव परिणाम को लेकर समीक्षा बैठक में हुआ निर्णय

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर समीक्षा बैठक के बाद मायावती ने घोषणा की कि भाजपा, एनडीए व कांग्रेस और इण्डिया गठबंधन से दूरी पहले की तरह ही जारी रहेगी और क्षेत्रीय पार्टियों पार्टी से अब आगे BSP गठबंधन नहीं करेगा. बता दें कि इससे पहले मायावती ने लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने की घोषणा की थी।

जाट समुदाय को बताया था हार की वजह

गौरतलब है कि हरियाणा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर मायावती ने हार का ठीकरा जाट समुदाय पर फोड़ते हुए, विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए जाट समुदाय के लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। मायावती ने जाट समुदाय पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जाट लोगों ने अपनी मानसिकता बदल ली है, लेकिन हरियाणा के लोगों ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय के लोग बसपा के विधायक बन गए हैं।

BSP- INLD गठबंधन को 2 सीट

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। चुनाव में गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में BSP- INLD गठबंधन को केवल 2 सीटें मिलीं। दोनों सीट INLD के खाते में गई आई और मायावती की पार्टी हरियाणा में अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

-गौतम कुमार