मणिपुर की घटना को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री – हमारी सरकार चिंता कर रही…

Published

सिवनी/मध्य प्रदेश: बीते तीन महीनों से मणिपुर में हिंसा हो रही है। वहीं, मणिपुर की कुकी महिलाओं के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली वीडियो सामने आई। घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बयान दिया है। 

केंद्रीय मंत्री ने मणिपुर की घटना को मानवता को शर्मशार कर देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चिंता कर रही है। फग्गन सिंह कुलस्ते सिवनी के लखनादौन के दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री कुलस्ते भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। 

उन्होंने जनता के बीच माफी मांगते हुए कहा कि आप सबसे में निवेदन करता हूं और माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में थोड़ी बहुत गलतियां किया होऊंगा मुझे माफ कर देना। 

कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बात। लखनादौन के जिला बनने के सवाल के जवाब में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ब्लॉक लखनादौन में ADM कार्यालय खुल गया इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है। वहीं, उन्होंने मणिपुर की घटना पर सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि घटना मानवता को शर्मशार कर देने वाली है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम और हमारी सरकार अभी चिंता कर रही है। 

रिपोर्ट: शुभम गोल्हानी

लेखक: रोहन मिश्रा