संवैधानिक अधिकारों के लिए OBC वर्ग निकालेगा यात्रा

Published

भिंड/मध्य प्रदेश: ओबीसी महासभा ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के लिए ओबीसी सत्याग्रह पदयात्रा निकालेगी। यह यात्रा शिवपुरी जिले के करैरा से शुरू होकर चंबल संभाग के सभी जिलों में होते हुए ग्वालियर तक जाएगी। 

प्रदेश भर में ओबीसी महासभा के द्वारा 51% ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के लिए यह यात्रा 10 अगस्त से शुरू हो रही है। ओबीसी की जाति का जनगणना अभिलंब कराते हुए विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका का निजी क्षेत्र और पदोन्नति में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। 

मांग है कि उच्च न्यायालय में जजों की भर्ती के लिए भारतीय नायक सेवा का गठन किया जाए। संख्या के अनुपात में पिछड़े वर्ग के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा में 125 सीटें आरक्षित की जाए। पिछड़ी जातियों में आपसी प्रेम भाईचारा और सामंजस्य के साथ सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। जिला और तहसील स्तर पर भी छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था की जाए ।

वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने बताया कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

रिपोर्ट: सुनिल कांकर

लेखक: रोहन मिश्रा