महाराष्ट्र में BJP और सहयोगी दल हुए ‘वोट जिहाद’ का शिकार?, जानें- क्या कहता है डेटा

Published
Maharashtra Assembly Election 2024

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. सभी पार्टियों ने चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है. वहीं राजनीतिक पार्टियों द्वारा जनता से लोकलुभावन वादे भी किए जा रहे हैं. इन सब के बीच महाराष्ट्र में एक शब्द ‘वोट जिहाद’ चर्चा में आ गया है. क्या है वोट जिहाद और क्या वाकई बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को ‘वोट जिहाद’ का सामना करना पड़ रहा है? आइए समझते हैं विस्तार से…

BJP और सहयोगी दल हो रहे हैं ‘वोट जिहाद’ का शिकार?

महाराष्ट्र में 38 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां 20% से ज्यादा मुस्लिम आबादी है. इन 38 सीटों में से 20 सीटों पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने लोकसभा चुनाव में अपने वोट शेयर में वृद्धि की. लेकिन वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 14 लोकसभा क्षेत्रों में महायुति गठबंधन की हार के लिए “वोट जिहाद” को जिम्मेदार ठहराया था. साथ ही यह भी संकेत दिया था कि संसदीय चुनावों के दौरान बीजेपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट करने की कोशिश की गई थी.

क्या कहता है मतदान डेटा?

लेकिन अगर मतदान डेटा को देखें तो 2019 के विधानसभा चुनावों की तुलना में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने लोकसभा चुनाव में 38 विधानसभा क्षेत्रों में से आधे से भी ज्यादा में अपने वोट शेयर में वृद्धि देखी है. इन क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाताओं की आबादी ज्यादा है.

इन 38 सीटों में से, भाजपा और कांग्रेस ने 2019 के विधानसभा चुनावों में 11 सीटें जीतीं, इसके बाद अविभाजित शिवसेना ने 9, अविभाजित एनसीपी ने 3 और एआईएमआईएम और एसपी ने दो-दो सीटें जीतीं.

इन सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की आबादी ज्यादा होने बावजूद, मौजूदा विधानसभा में कुल 10 मुस्लिम विधायकों में से आठ इन निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए. वहीं, इन 10 निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना और एसपी ने 2-2 सीटें हासिल कीं लेकिन वहीं AIMIM और NCP ने 1-1 सीट जीती.

20 सीटों पर हुआ वोट जिहाद?

वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की 48 संसदीय सीटों में से 30 पर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की जीत हुई. जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि यहां पार्टी को मुस्लिम एकजुटता का खामियाजा भुगतना पड़ा है. यानी “वोट जिहाद” का सामना करना पड़ा है.

लेकिन आंकड़ों को देखें तो नजर आता है कि लोकसभा चुनाव में 38 विधानसभा क्षेत्रों में से 20 में बीजेपी और उसके सहयोगियों के वोट शेयर में वृद्धि देखने को मिली है.

दावों से उलट मतदान डाटा?

ConstituencyShare of Muslim PopulationWinner in 2019 AssemblyMahayuti Vote Share in 2019 AssemblyMahayuti Vote Share in 2024 Lok Sabha
Dhule Rural21.7%AIMIMBJP: 45.25%BJP: 50.06%
Malegaon Central78.4%AIMIMBJP: 0.42%BJP: 2.22%
Akola West41.6%BJPBJP: 43.23%BJP: 39.56%
Akot26.2%BJPBJP: 26.56%BJP: 40.82%
Andheri West27.1%BJPBJP: 49.23%Shiv Sena: 48.71%
Bhiwandi West49.5%BJPBJP: 42.38%BJP: 28.53%
Karanja20.8%BJPBJP: 39.29%Shiv Sena: 39.53%
Nagpur Central22.1%BJPBJP: 46.37%BJP: 56.71%
Pune Cantonment20.7%BJPBJP: 41.21%BJP: 42.41%
Sion Koliwada21.1%BJPBJP: 42.24%Shiv Sena: 44.1%
Vandre West25.3%BJPBJP: 57.11%BJP: 50.19%
Versova33.5%BJPBJP: 33.98%Shiv Sena: 41.36%
Washim20.5%BJPBJP: 32%Shiv Sena: 34.3%
Amravati46.5%CongressBJP: 37.23%BJP: 36.66%
Dharavi33.4%CongressShiv Sena: 35.38%Shiv Sena: 32.88%
Jalna20%CongressShiv Sena: 35.69%BJP: 42.11%
Latur City20.4%CongressBJP: 33.4%BJP: 40.72%
Malad West27.7%CongressBJP: 44.22%BJP: 48.84%
Malkapur20.4%CongressBJP: 38.6%BJP: 54.34%
Mumbadevi50.9%CongressShiv Sena: 32.85%Shiv Sena: 31.36%
Nanded South23.5%CongressShiv Sena: 20.28%BJP: 38.95%
Raver20.6%CongressBJP: 30.65%BJP: 50.78%
Solapur City Central24.8%CongressShiv Sena: 17.39%BJP: 48.83%
Vandre East33.1%CongressShiv Sena: 25.71%BJP: 37.57%
Anushakti Nagar28.8%NCPShiv Sena: 37.68%Shiv Sena: 35.71%
Beed20%NCPShiv Sena: 44.26%BJP: 32.18%
Mumbra – Kalwa43.7%NCPShiv Sena: 18.79%Shiv Sena: 32.67%
Aurangabad Central38.5%Shiv SenaShiv Sena: 42.27%Shiv Sena: 28.43%
Aurangabad West37.5%Shiv SenaShiv Sena: 42%Shiv Sena: 40.78%
Balapur23.8%Shiv SenaShiv Sena: 35.48%BJP: 31.8%
Byculla41.5%Shiv SenaShiv Sena: 41.03%Shiv Sena: 31.12%
Chandivali27.6%Shiv SenaShiv Sena: 43.74%BJP: 47.26%
Kalina24.4%Shiv SenaShiv Sena: 36.33%BJP: 41.9%
Kurla30.7%Shiv SenaShiv Sena: 44.6%BJP: 40.26%
Nanded North23.5%Shiv SenaShiv Sena: 33.18%BJP: 32.32%
Parbhani25.2%Shiv SenaShiv Sena: 54.4%RSPS: 31.51%
Bhiwandi East51%SPShiv Sena: 34.21%BJP: 27.22%
Mankhurd Shivaji Nagar53%SPShiv Sena: 30.32%BJP: 18.05%